पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने भी सभी नगरवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर, नेहा वर्मा, संगीता धुरंधर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, योगेश सोनी, दामोदर चक्रधारी, बाबा वर्मा, सागर सोनी, रोहित देवांगन, चिरंजीव देवांगन, आदित्य सावर्णी, उनिका वर्मा, हरप्रसाद आडिल, हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा, अवधेश ठाकुर, कुलेश्वर भाले, अभिषेक बिजौरा, कृष्ण साहू, केशव बंछोर, किरण बंछोर, गंगा राम देवांगन, प्रकाश बिजौरा एवं तन्मय धुरंधर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
