- पूर्व सरपंच मनोज कुमार साहू ने शासन-प्रशासन से की मुआवजे की मांग
पाटन। ग्राम पंचायत महूदा-उफरा क्षेत्र में अर्बन आंधी-तूफान के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक आए तेज आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को क्षति पहुंचने से उनकी चिंता बढ़ गई है। पहले से ही खेती-किसानी में कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे किसानों के सामने अब आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
क्षेत्र के पूर्व सरपंच मनोज कुमार साहू ने किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए नुकसान का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।
