देवादा में आज होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

  • सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि, लोक धरोहर अहिवारा की प्रस्तुति से सजेगी सांस्कृतिक संध्या
Oplus_16908288

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में आज 25 अक्टूबर को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे ग्राम देवादा के बाजार चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर आयोजित होगा। समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, शाम 6 बजे से लोक धरोहर अहिवारा की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं जिला सेवा सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक करेंगी। इसके अलावा जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सागर ‘राजा’ पाठक, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बघेल तथा सोसायटी अध्यक्ष निलेश्वर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू एवं सचिव धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *