- समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
पाटन। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा रविवार को साहू सदन केलाबाड़ी, दुर्ग से सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा का पहला पड़ाव पाटन तहसील के अरसनारा परिक्षेत्र में रहा। यहां ग्राम पतोरा एवं सेलूद में परिक्षेत्रीय और स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों व सामाजिक सदस्यों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सेलूद स्थित विश्राम गृह में सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया गया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने स्वागत भाषण दिया एवं आभार प्रदर्शन संतोष साहू ने किया।

इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि सामाजिक सद्भावना यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक संस्कारों एवं नियमावली के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा के माध्यम से समाज के लोगों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को साथ लेकर चलने की भावना के साथ आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने तथा संस्कारवान बनाने के लिए समाज के सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी। समाज में यदि कोई व्यक्ति समाजहित में अच्छा कार्य करता है, तो उसकी टांग खींचने के बजाय उसका सहयोग करना चाहिए। व्यक्तिगत मनमुटाव और भेदभाव को दूर रखते हुए सभी को समाज के हित में मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, विश्वास और सकारात्मक सोच से ही संभव है। सामाजिक नियमों एवं संस्कारों का पालन करते हुए सभी को समाज के विकास और भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए।
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी, प्रदेश प्रचार सचिव सुनील साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू,मंजू साहू, कृष्णा साहू,गंगादीन साहू,दुलेश्वर साहू,सुरेन्द्र साहू, पूना राम साहू, कौशल बनपेला,विमला साहू,अर्जुन साहू, गोपेश साहू, शशिभूषण साहू, शालिक साहू, उषा साहू, ललेश्वरी साहू, ललिता साहू,तनुजा साहू,रवि साहू, खेमीन साहू,राकेश साहू,जितेंद्र साहू,लेखराम साहू, करण साहू,जागेत्री साहू, अमृत साहू, दिनेश साहू,शिवकुमार साहू,गिरीश साहू,राजकुमार साहू, प्रेमलाल साहू,बाबूलाल साहू,डॉ हेमंत साहू,रघुनंदन साहू, यामन साहू,बसंत साहू, महेंद्र साहू, प्रेमलता साहू,सुकेश्वर साहू,मनोज साहू,रूपेंद्र साहू,कृष्ण कुमार,देवेंद्र साहू, प्रदीप बनपेला,खम्मन साहू,ओगी राम साहू, ढालसिंह साहू, सहित अन्य सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अरसनारा परिक्षेत्र में स्वागत एवं सामाजिक संदेश कार्यक्रम के पश्चात सामाजिक सद्भावना यात्रा जामगांव आर परिक्षेत्र के लिए रवाना हुई।
