शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में आज दिनांक 23/10/26 को स्वीप एवं इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब रिसाली महाविद्यालय के तत्वाधान में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख़्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची दावा-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य प्राधिकृत अधिकारी श्री प्रभु लाल भोंदले, श्रीमती जयश्री वर्मा एवं निर्वाचन BLO अधिकारी श्रीमती बिंदु साहू, श्री प्यारेलाल नायक, भारती ख़ुटेल, सुलेखा दाहमा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम कैसे जोड़ा जाता है? मतदाता सूची से नाम कटवाने को प्रक्रिया क्या है? का विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। उन्होंने फार्म-6, फार्म-7 एवं फॉर्म-8 का प्रारूप दिखाकर छात्रों को फॉर्म कब भरना आवश्यक है? तथा फार्म किस तरह भरना है? इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में रिसाली महाविद्यालय के स्वीप एवं ELC क्लब नोडल अधिकारी डॉ. लिनेन्द्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों से मतदाता सूची दावा-आपत्ति संबंधी जानकारी अन्य लोगों तक साझा करने कहा। संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक सहभागिता रहा।
