ज्वाला मंदिर सोनपुर में दर्शन के लिए उमड़े भक्त, सड़क पर लगा जाम; चरमराई यातायात व्यवस्था

पाटन। क्वांर नवरात्रि पर्व के छठवें दिन देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोनपुर स्थित प्रसिद्ध ज्वाला मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के चलते सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच सड़क पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। ऐसे में यातायात को सुचारु बनाए रखना चुनौती बन गया है। श्रद्धालुओं की आस्था के इस बड़े केंद्र पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से राहत दिलाने के लिए उचित प्रबंध की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था कब दुरुस्त होगी? नवरात्रि के शेष दिनों में भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिम्मेदार विभागों को समय रहते व्यवस्था संभालने की जरूरत है, ताकि भक्तों की आस्था के बीच जाम परेशानी का कारण न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *