स्टोरी टेलिंग में रुद्रांश निषाद और स्पीड रीडिंग में कुमकुम ने हासिल किया प्रथम स्थान, प्रतिभागियों की उपलब्धि से बढ़ा विकासखंड का गौरव
पाटन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय पठनवीर प्रतियोगिता 2026 में पाटन विकासखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में पाटन के विद्यार्थियों ने स्थान हासिल कर विकासखंड का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री बिसरा राम यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट अछोटी के प्राचार्य ने की। इस अवसर पर एससीईआरटी (SCERT) से आए प्रतिनिधियों, एपीसी दुर्ग तथा डाइट के प्रोफेसरों एवं व्याख्याताओं की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत स्टोरी टेलिंग, क्विज और स्पीड रीडिंग जैसी विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की पठन क्षमता, भाषा दक्षता, ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया गया।इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थानस्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोरिद के रुद्रांश निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुगदा की कुमारी रितिका द्वितीय स्थान पर रहीं।क्विज प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़मुड़ी की कुमारी चंचला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फेकारी की कुमारी शैल देवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फेकारी की कुमारी कुमकुम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पाटन विकासखंड को गौरवान्वित किया।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, बीआरसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा, सीएससी श्री हरिशंकर देवांगन, श्री नितेश कुमार साहू, श्रीमती इंदु सोनकर, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता एवं श्रीमती मीना सैयाम उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड के विद्यार्थियों की इस सफलता की जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग ने भी सराहना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विकासखंड के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।
