चंडी मंदिर में सुबह 11 बजे, महामाया और शीतला मंदिर में 10 बजे से शुरू होगा हवनपाटन। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन का आयोजन किया जाएगा।
इसे लेकर मंदिरों में हवन का समय निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु निर्धारित समय पर पहुंचकर हवन-पूजन में शामिल हो सकेंगे।
नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में हवन का समय इस प्रकार है। महामाया मंदिर एवं शीतला मंदिर में सुबह 10 बजे, चंडी मंदिर में सुबह 11 बजे, इंदिरा नगर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह 11 बजे, अखरा दाई मंदिर में दोपहर 3 बजे, काली मंदिर में दोपहर के समय, नया बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल में सुबह 8 बजे तथा पुराने बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल में सुबह 11 बजे हवन प्रारंभ होगा।
इस संबंध में भागवताचार्य पंडित कृष्णकुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को अष्टमी की उदयातिथि होने के कारण इसी दिन हवन करना उचित होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर मंदिरों में पहुंचकर हवन-पूजन में सहभागिता करने की अपील की।
