पाटन। ज्योत जंवारा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को देखते हुए नगर पंचायत पाटन में साप्ताहिक बाजार के दिन में परिवर्तन किया गया है। नगर पंचायत पाटन कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार आगामी 18 अक्टूबर 2026, रविवार को लगाया जाएगा।नगर पंचायत द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि त्योहारों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान केवल संबंधित साप्ताहिक बाजार की तिथि में परिवर्तन किया गया है।नगर पंचायत कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद आगामी सप्ताहों में साप्ताहिक बाजार पूर्व निर्धारित दिन मंगलवार को ही यथावत लगेगा।
जारीकर्ता:कार्यालय, नगर पंचायत पाटन,जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
