शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में दिनांक 16/10/2026 को प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. लिनेन्द्र कुमार वर्मा, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब (ELC) और स्वीप रिसाली महाविद्यालय के तत्वाधान में मतदाता सूची पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे विस्तृत जानकरी हेतु श्री हिमांशु गुप्ता शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंकी मरोदा व नगर निगम रिसाली के बी.एल.ओ. सुपरवाइजर रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. लिनेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवा मतदाताओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। नए मतदाता पंजीकरण विशेष शिविर में BLO सुपरवाइजर श्री हिमांशु गुप्ता ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की। आवश्यक दस्तावेज के बारे जानकरी देते हुए गुप्ता ज़ी ने बताया की फ़ार्म 6, घोषणा पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो और रिश्तेदार का मतदाता पर्ची अनिवार्य है। शिविर मे 34 नए मतदाताओं को फॉर्म -6 वितरित किया गया।शिविर के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो निवेदिता मुखर्जी, प्रो नूतन कुमार देवांगन, डॉ पूजा पांडेय, प्रो शंभू प्रसाद निर्मलकर, डॉ. ममता, प्रो.विनीता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिसाली कालेज मे नए मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन
