नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर धूमधाम से मनाया गया गरबा महोत्सव

पाटन। मां आदि शक्ति गरबा ग्रुप के तत्वावधान में देवांगन भवन पाटन में एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था। सर्वप्रथम माँ दुर्गा के पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की मां आदि शक्ति गरबा ग्रुप के द्वारा यह द्वितीय वर्ष था आयोजनकर्ताओं ने बताया कि गरबा का आयोजन शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में हर साल किया जाता है जो बड़ी संख्या में मातृ शामिल होकर गरबा नृत्य कर आनंद लेते है आगे भी हर वर्ष गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद वर्मा थे उन्होंने आयोजन समिति को गरबा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गरबा नृत्य का सहरना की व सफल आयोजन की बधाई प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया उन्होंने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए गरबा महोत्सव में सहभागिता करने वाले सभी मातृ को बधाई दिए व आगे भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में गरबा नृत्य में सहभागिता निभाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किए एवं हरसंभव सहयोग देने की बात कही।


कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति नेहा वर्मा, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी सहित राजेश्वरी वर्मा, बठेना सरपंच उनिका वर्मा, केशव बंछोर, विनीता देवांगन, किरण बंछोर, सोनम ठाकुर, प्रीति देवांगन सहित आयोजन समिति के सदस्य गण व मातृबड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *