पाटन कालेज मे नए मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन

नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे जुड़वाना शासन का प्राथमिक लक्ष्य.. राकेश सोनी

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे गठित मतदाता साक्षरता क्लब (ए एल सी) व स्वीप के तत्वाधान मे नए मतदाता सूची पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे विस्तृत जानकरी हेतु राकेश सोनी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदिरा नगर व पाटन नगर पंचायत के बी एल ओ सुपरवाइजर रहे।

कार्यक्रम संयोजक डॉ एस के भारती ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य को युवा मतदाताओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

नए मतदाता पंजीकरण विशेष शिविर में पाटन नगर पंचायत के BLO सुपरवाइजर राकेश सोनी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की। आवश्यक दस्तावेज के बारे जानकरी देते हुए सोनी ने बताया की फ़ार्म 6, घोषणा पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो और नातेदार का मतदाता पर्ची अनिवार्य है।

कार्यक्रम का संचालन और आभार चंद्रशेखर देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीती विज्ञान ने ने किया। शिविर मे नए 58 मतदाताओं ने सहभागिता किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *