- तेलीगुंडरा की होनहार छात्रा नेहा साहू का चयन राष्ट्रीय स्तर भारोत्तोलन में हुआ
रानीतराई। राज्यस्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता बेमेतरा में विगत माह आयोजित किया गया था,जिसमें तेलीगुंडरा निवासी नेहा साहू पिता चन्द्रसेन साहू उपसरपंच,माता फिरोसनी साहू ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।राष्ट्रीय स्तर भारोत्तोलन दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व नेहा साहू का चयन हुआ है।
वे 12 वी कला संकाय सेजस कन्या विद्यालय पाटन की छात्रा है।
जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने नेहा साहू को छत्तीसगढ़ स्तर भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अपार संभावनाएं के साथ लक्ष्य हासिल करें।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने हमारे गांव की नेहा बिटिया का चयन क्षेत्र के लिए सराहनीय एवं युवाओं के लिए प्रेरणा प्रदान करने वाली है।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में सम्मान समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान हुलेश्वरी बीरेंद्र साहू सरपंच,दिनेश साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ,चित्रसेन साहू उपसरपंच,राजाराम साहू,चित्रसेन साहू अध्यक्ष,श्याम लाल साहू,बुधराम ठाकुर,नरेंद्र पटेल,गजेंद्र साहू,रेखराज साहू,सौरभ यादव,चंद्रशेखर साहू,भगवान देवांगन
शिक्षक मन्नूलाल वर्मा,अशोक ओझा,महेंद्र साहू,उर्वशी देशमुख,ममता सोनी,पंच कमला टांडे,मंजू यादव,कुमारी पटेल,प्रेमलता मानिकपुरी शाला परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
