युवा संसद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय सहभागिता के लिए दो विद्यालयों का चयन

पाटन। विकासखंड पाटन में युवा संसद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सविता देशलहरे उपस्थित रहीं। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, सीएससी, संकुल समन्वयक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस बॉयज), पाटन के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय सहभागिता के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना और उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा। जिला स्तरीय सहभागिता के लिए चयनित विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *