- रक्तदान शिविर, भजन संध्या और विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन, माता भक्तों में उत्साह
पाटन। दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी में 17 और 18 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। माँ दुर्गा की आराधना और भक्ति से जुड़े इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं माता भक्तों में खासा उत्साह है। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन के पहले दिन 17 अक्टूबर को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुकुंद साउंड के साथ धार्मिक धुनें, माँ दुर्गा की आकर्षक झांकियां, पारंपरिक सांग-बाना की प्रस्तुति, गोरिल्ला और रथ विशेष आकर्षण होंगे। वहीं, पेपर ब्लास्ट के जरिए स्वागत किया जाएगा।
दूसरे दिन 18 अक्टूबर को धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन होगा। इसमें समाजसेवा की भावना से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही माता के भजनों से सजी भजन संध्या और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे में प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त माता भक्तों एवं ग्रामीणों से चुनरी यात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
संपर्क: 9165423654, 9993307987
