चुनकट्टा में 13, 15 और 17 अक्टूबर को होंगे विविध नवरात्रि कार्यक्रम, धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी कलाकार


पाटन। ग्राम चुनकट्टा में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 13, 15 और 17 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में 13 अक्टूबर, मंगलवार को सिरसा खुर्द की भूतवा परेतवा जस झांकी की प्रस्तुति होगी। वहीं 15 अक्टूबर, गुरुवार को धौंरी की मालती निषाद जागराता परिवार द्वारा माता की भक्ति से ओतप्रोत जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर, शनिवार को राजनांदगांव के तिलई से मन के मैना रिकॉर्डिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *