राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि। शोक में डूबा गांव,,

खबर हेमंत कुमार तिवारी,,,,,✍️✍️✍️

पांडुका= अंचल के ग्राम सरकड़ा निवासी सी आर पी एफ, जवान जो 2004 से ड्यूटी में तैनात अपनी सेवा दिए और अपने 22 साल के सेवा में लभभग 9 से ज्यादा मिशन में शामिल होते हुय देश की सेवा में अपनी जान लगा दिए,पाण्डुका के ग्राम सरकड़ा के जवान बंशी लाल यादव सी आर पी एफ बटालियन 111 दंतेवाड़ा में अपनी सेवा दे रहे थे। दंतेवाड़ा में मोर्चे में संतरी की ड्यूटी कर रहा था उसी दरमियान सीने में अचानक दर्द उठा और गिर पड़ा जिसे तत्काल पास के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। जवान के पार्थिव शरीर को लेकर बटालियन के पहुंचे उनके कुछ साथी जवान और कमांडेंट की टीम से मिली जानकारी में बताया कि उनकी हृदय घात रुकने के कारण उनकी सांसे रुक गई वह बाते करते करते गिर पड़े।

शहीद जवान का हार्ट अटैक 11 अक्टूबर को सुबह साढ़े चार बजे की बताया जा रहा जिसे पीएम कर उसके निज निवास में रात 11 बजे लाया गया । गरियाबंद वा पाण्डुका पुलिस एवं डिप्टी कमांडेट,सीआरपीएफ जवानों ने एवं ग्राम वासियों ने राजकीय सम्मान के साथ पूरे गांव में बाजे गाजे के साथ देशभक्ति गीतों के साथ शव यात्रा निकाली गई।अंचल सहित यह सरकड़ा ग्राम के लिए बहुत दुखद घटना था।जो पूरे गांव की झकझोर कर रख दिया पूरे गांव में आज सुबह से अपने गांव के बेटे के सम्मान के लिय काम काज बंद रखे। जवान बंशी लाल यादव को श्रद्धांजलि देने गांव सहित आसपास के लोग पहुंचे थे।

और किसी मेले की तरह भीड़ उसकी सम्मान के लिए उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने नम आँखों से विदाई दिए और गांव में पूरे जयकार के साथ उन्हें गांव में घुमाया और पुष्प गुच्छ माला के साथ जगह जगह फूल चढ़ाकर उनका अमर रहे का नारा गूंजा। जिसमें दंतेवाड़ा के कार्ली पुलिस लाइन के 15 से ज्यादा अफसर भी मौजूद रहे और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हवाई फायरिंग कर अपने साथी जवान को प्रणाम किए इस मौके पर

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेट सीआरएफ, डीएसपी अजय सिंह,महेंद्र सिंह एसआई रश्मि रंजन डेहरा, एस आईं आलोक कुमार, राजिम विधायक रोहित साहू,जिलापंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद सदस्य दुलारी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच सहित पांडुका थाना मेजर मनीष वर्मा वा बड़ी संख्या में शोकाकुल परिवार वा ग्रामीण शामिल हुए और गांव के शहीद जवान बंशी लाल यादव को श्रद्धांजलि दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *