रानीतराई। दुर्ग जिले के सिपकोन्हा माइनर के टेल एरिया (अंतिम छोर) में स्थित दक्षिण पाटन के गांवों के किसान इन दिनों पानी की घोर किल्लत से जूझ रहे हैं। तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही के कारण इन क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों की तैयार धान की फसल पकने से पहले ही एक पानी के लिए सूखने की कगार पर है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय किसानों ने जिलाधिकारी (कलेक्टर) को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई और दोषी अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
फसल पकाने के लिए एक-एक बूंद पानी को तरस रहे किसान––
कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में किसानों ने बताया कि रानीतराई सिंचाई शाखा के अंतर्गत आने वाले सिपकोन्हा माइनर के टेल एरिया के कई गांवों, जिनमें औसर,डिघारी,पाहँदा , खपरी, चुलगहन, कौही,असोगा, डीड़गा और रेंगाकठेरा शामिल हैं, के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहर का पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल अब पूरी तरह तैयार है और उसे केवल एक आखिरी पानी (सिंचाई) की आवश्यकता है। अगर इस समय पानी नहीं मिला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
एसडीओ राजेंद्र सोनी पर लापरवाही और भ्रामक जानकारी देने का आरोप—-
किसानों ने सीधे तौर पर संबंधित एसडीओ (Sub-Divisional Officer) राजेंद्र सोनी पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, एसडीओ क्षेत्र का फील्ड दौरा करने और जमीनी हकीकत देखने के बजाय दूर बैठकर ही केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। जब किसान पानी की मांग करते हैं, तो उन्हें सही जानकारी देने के बजाय टालमटोल किया जाता है और भ्रामक आंकड़े दिए जाते हैं। किसानों ने यह भी शिकायत की है कि अधिकारी के पास दो जगहों का प्रभार होने के कारण वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,बताया गया कि एसडीओ राजेंद्र सोनी कवर्धा और सिपकोंहा दो जगह प्रभार में है और दोनों की दूरी 300 km के आसपास है जिससे किसानों ने एसडीओ सोनी को हटा कर दूसरे अधिकारी को प्रभार देने की मांग किए है
किसानों ने की सख्त कार्रवाई और पानी छोड़ने की मांग—-
परेशान किसानों कलेक्टर से गुहार लगाई है कि सिपकोन्हा माइनर के टेल एरिया तक जल्द से जल्द पर्याप्त पानी पहुँचाया जाए ताकि उनकी सालभर की मेहनत और धान की फसल को बचाया जा सके। इसके साथ ही, किसानों ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले दोषी एसडीओ राजेंद्र सोनी पर तत्काल उचित और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।किसानों ने अपना मांग पत्र नयाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंग को सौपे।
पानी नहीं पहुँचने पर दो दिन बाद आंदोलन —
किसानों ने विभाग के ईई से फोन में बात किया तो उन्होंने कँहा की मरम्मत के बाद पानी जल्द ही टेल एरिया में पहुँचाया जायेगा। पूर्व जल उपभोक्ता संस्था सदस्य किसान नेता धनराज साहू ने कहा कि टेल एरिया दक्षिण पाटन अंचल के किसानों को हमेशा अंतिम पानी के लिए इसी प्रकार जूझना पड़ता है इस वर्ष लगभग पर्याप्त वर्षा होने के बाद भी जब किसान एक अंतिम पानी की मांग कर रहे तो जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों से हट जिला मुख्यालय में बैठे है किसान त्रस्त है। बुधवार तक पानी नहीं आने पर गुरुवार को 15 ग्रामों के किसान फिर एकत्रित होकर आंदोलन घेराव कर सकते है।
किसान भेदप्रकाश वर्मा ,संतोष पटेल ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से हम किसानों को आज पानी नहीं मिल पा रहा किसानों को पानी चाहिए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो और जल्द पानी पहुंचाई किसानों के सब्र का परीक्षा प्रशासन न ले ।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख किसान प्रतिनिधियों और आवेदको, जिसमे धनराज साहू, निर्मल जैन, डरहा वर्मा, संजय यादव,देवेंद्र चंद्राकर, भेदप्रकाश वर्मा,नवल वर्मा,शिव कुमार साहू, संतोष पटेल मुकेश देशमुख,नीलमणि साहू ,सत्यनारायण , टिकेंद्र वर्मा , कामता ठाकुर , श्रवण कुमार वर्मा ,व अन्य किसान शामिल ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से तुरंत न्याय की अपील की है।
