राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पाटन ब्लॉक से तीन सौ स्काउट – गाइड , रोवर – रेंजर्स हुए शामिल

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर *राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा* का आयोजन स्व. बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में किया गया ।

इस आयोजन में शामिल होने जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष अशोक देशमुख , जिला उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट जीत यादव , जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्काउट जगजीत सिंह धीर , विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन सह पदेन जिला सहायक कमिश्नर स्काउट ढालेंद्र देवांगन , जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे , जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत के मार्गदर्शन में तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड पाटन के सचिव एवं नोडल अधिकारी ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में पाटन ब्लॉक से तीन सौ स्काउट — गाइड , रोवर — रेंजर्स सहित प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।

राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पाटन ब्लॉक के कन्या शाला सेलूद , सेजस बालक सेलूद , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडपेंडरी, धौराभाठा, कन्या भिलाई तीन , शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरर , गब्दी , सेजस कन्या पाटन , सेजस बालक पाटन , सेमरी , मिडिल स्कूल अखरा , जामगांव आर , कानाकोट , बेल्हारी, ओदरागहन, सांकरा के स्काउट गाइड रोवर रेंजर सर्व धर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए एवं सर्व धर्म प्रार्थना कर विश्व शांति और अहिंसा का संदेश जन जन तक पहुंचाने संकल्प लिए ।

इस कार्यक्रम में प्रभारी शिक्षक मोहन लाल साहू , श्रीमती कल्पना शुक्ला , दीक्षा तिवारी , चंचल द्विवेदी, हरिश्चंद्र देशप्यारे , श्रीमती संगीता घाटगे, गणराज साहू , श्रीमती शशिकला साहू , अनय कुमार बँधे , श्रीमती ममता राजपूत , बुधराम साहू , श्रीमती सरिता देवांगन , मनोहर लाल साहू का विशेष योगदान रहा ।

इस सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर , विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढालेंद्र देवांगन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पूरे टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *