पाटन। ग्राम सोनपुर में श्री हनुमान जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। इस अवसर पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञ, हवन एवं पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे वेदी पूजन का कार्यक्रम होगा। वहीं, 18 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ, हवन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन का स्थल सामुदायिक भवन, जय स्तंभ चौक, सोनपुर निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनने की अपील की है।
