देवरी में कांग्रेस का ‘काला दिवस’ पर विरोध प्रदर्शन

देवरीबंगला /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए काला दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने काला पट्टी बांधकर मार्री बंगला बस स्टैंड व देवरी बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी, मताधिकार की रक्षा, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जताया।

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जागृत सोनकर , जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री केजूराम सोनबोईर,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप ,जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, जनपद सदस्य भूपेश नायक, टीकमबरसन निषाद , विधायक प्रतिनिधि बरसन निषाद, मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य दुर्गा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ललित हिरवानी ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नोवलदीप गंजीर, ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उर्वशा,एन कुमार साहू, टीकाराम साहू , सुमन सोनबोईर, नंदकुमार देवांगन, महामंत्री सौरभ देशमुख , सियाराम सोनकर, प्रकाश देवांगन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *