सियाराम बिना हर काज अधूरा…भूपेश बघेल

ग्राम केसरा,बोरेंदा के रामधुनी सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री!

पाटन।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केसरा एवं बोरेंदा में आयोजित रामधुनी सम्मेलन में शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन के मुख्य आतिथ्य में शामिल हुए।उन्होंने सियाराम के बिना हर काम काज को अधूरा बतलाया।हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या का मायका है भांचा श्रीराम को चरण छूकर वंदन करने की परम्परा आदि अनंत जीवंत रहेगी।हमारी कांग्रेस सरकार में अंतिम व्यक्ति के उत्थान के साथ हमारी संस्कृति,परम्परा,गौमाता की सेवा,किसान खुशहाल,गरीब विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा व्यवस्था, मजदूरों के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की।

ग्रामवासी एवं सरपंच कामेश कश्यप की मांग पर भाटापारा बोरेंदा में सामुदायिक भवन सर्व समाज की घोषणा की।उन्होंने राज्य की वर्तमान ट्रिपल इंजन सरकार के द्वारा खुशहाल छत्तीसगढ़ को बुराहाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। गौमाता की सेवा की दुहाई देने वाली भाजपा आज प्रत्येक ग्रामों में निर्मित गौठानों के संरक्षण भी कर पाने में असक्षम है।किसानों की फसल सुरक्षित नहीं होने के साथ दुर्घटनाओं से जन हानि बदस्तूर जारी है।ग्राम केसरा में शीतला सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं आगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन किया गया

।इस अवसर पर अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पं. दुर्ग),दिनेश साहू जनपद सदस्य,सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,डॉ. ईश्वर निषाद(सरपंच केसरा),कामेश कश्यप सरपंच,तेजराम सिन्हा(उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस),सागर सिन्हा(सेक्टर अध्यक्ष),नंदनी नोहर साहू (पूर्व जनपद सदस्य पाटन),सुनीता यदु पूर्व सरपंच,द्रोपती साहू,गजानंद सिन्हा मंचासीन रहे।इस दौरान रामलाल यादव, नोहर साहू,बसंत सिन्हा,कमलेश पटेल,लक्की सिन्हा, डा भुनेश्वर सिन्हा,चोवा सिन्हा,बैदूराम,नरेश सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,भगवानी,मनोज यादव,सनत यादव,भागवत निषाद,गौतम कोरे,आकाश यादव,कृष्णा खरे,ईश्वर यादव,होमसिंग साहू,खिलावन साहू,अश्वनी साहू,कामेश सिंह ठाकुर,मुकेश साहू,नारद पाल,बहुर निषाद,भीषम देवांगन आयोजक समिति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *