पाटन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार को देशभर में “काला दिवस” के रूप में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा जनपद कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के अवसर पर पाटन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
