अमलीपदर। आज का दिन हमारे भारतवर्ष के लिए बहुत ही गर्व का दिन है 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जिसमें देश के बड़े-बड़े शूरवीर अपने प्राण की बाजी लगाकर अपने देश के खातिर अपनी जान लगा दी उन शूरवीर वीरो को याद करते हुए ग्राम पंचायत अमलीपदर में सभी सरकारी स्थानों एवं निजी संगठनों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं सादगी पूर्ण से मनाया गया |
जिसमें प्राथमिक विद्यालय कुर्ला पारा. जिसमें गरियाबंद जिला के मानव अधिकार जिलाध्यक्ष गौतम साहू. स्कूल के शिक्षक गण एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित हुए|

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जिसमें जनपद सदस्य ललिता यादव के द्वारा फहराया गया.
अमलीपदर थाना में जिसमें ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस सहयोग एवं समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें उपस्थित थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम और उनकी पूरी टीम व अमलीपदर युवा संघ अध्यक्ष मनीष सिंहा एवं समाजसेवी प्रमुख पिंकी सिन्हा और उनकी पूरी महिला समूह एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मानस भवन बजरंग चौक मैं भी महिला संगठनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें ग्राम के सरपंच सेवन पुजारी उपस्थित थे इसी तरह सभी जगह स्वतंत्रता दिवस शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया।
