जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर के.एल. चौहान ने आज प्रातः जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर चौहान ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी तथा सौंपे गये दायित्वों को निष्ठापूर्वक एवं इमानदारी के साथ करते हुए समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, सहित जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *