कोविड-19 के बचाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान


कांकेर। स्वतंत्रता दिवस गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के प्रांगण में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ’ रुप कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई इसके पश्चात संदेश वाचन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि कर कमलों से कांकेर जिले भर में कोरोना कोविड-19 के बचाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट गाइड, स्काउटर – गाइडर, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, एवं सहभागी शिक्षक शिक्षिकाओं, कुल 106 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रतिनिधि के रूप में ’ अभिमन्यु कुवर जिला सचिव कुमारी सीमा मुखर्जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्री विवेक दास मानिकपुरी जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित रोवर लीडर विजय कुमार यादव, ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पदाधिकारियों ने यह सम्मान प्राप्त किया ।
हेमंत धुर्व अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर के.एल. चौहान कलेक्टर कांकेर एवं राकेश पांडे जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई प्रेषित की है उक्त जानकारी वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं दंतेश्वरी तिवारी जिला संगठन आयुक्त गाइड ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *