पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा पाटन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार 5 अक्टूबर को ग्राम पंचायत फेंकारी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे आयोजित होगा।
विधानसभा प्रभारी सेवा सेतु शिविर लोकमणि चंद्राकर ने बताया कि शिविर में दुर्ग शहर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
लोकमणि चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
