ग्राम सांकरा में मनाया गया पुरखा के सुरता मानस संगोष्ठी एवं पितर मानस महोत्सव

पाटन। मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 3 पाहंदा अमलेश्वर के अंतर्गत ग्राम सांकरा में “पुरखा के सुरता मानस संगोष्ठी एवं पितर मानस महोत्सव” का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्ग जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर एवं सरपंच रवि सिंगौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पितर देव का स्मरण करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने पुरखों एवं पितरों को नमन करते हुए उनके संस्कारों, परंपराओं और जीवन मूल्यों को याद किया। मानस संगोष्ठी के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, उद्यो सिंह जंघेल, चेतन देवांगन, पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम साहू, बसंत सिंगौर, लक्ष्मी सिंगौर, मोती पटेल, तुलाराम सिंगौर, कामता सिंगौर, कमलेश सिंगौर, टीकम सिंगौर, उग्रसेन सिंगौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति और संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *