महुदा में आंगन मिलन समारोह, मातृशक्ति सम्मान के साथ दिया संस्कारवान पीढ़ी का संदेश


पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत महुदा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित समारोह में महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं एवं प्रतिभागियों का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि सशक्त महिलाएं और संस्कारवान बच्चे ही समृद्ध समाज की पहचान हैं। उन्होंने महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती मधु कांता साहू, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष, श्रीमती दामिनी साहू, जनपद सदस्य पाटन अमलेश्वर मंडल सहित भाजपा महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन ने महिला सम्मान, पोषण जागरूकता और बाल विकास का सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *