पाटन। ग्राम झीट में अवैध शराब बिक्री एवं चौक-चौराहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों ने अमलेश्वर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, ग्राम प्रमुख अलख राम सिन्हा, केशव सिन्हा, रोशन रजक, पीला लाल साहू, राजेश्वर सिन्हा, भोज राम सिन्हा, हेमंत अग्रवाल, नोहर दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
झीट में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज
