लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा, नागरिक अधिकारों तथा जनहित से जुड़े विषयों को लेकर सभी सहयोगी दलों के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने और संयुक्त रूप से जनहित के मुद्दों को उठाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में संयुक्त पैदल मार्च निकाला जाएगा। पैदल मार्च के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष रज्जाक अली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड एस.पी. डे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विनोद कुमार सोनी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कामरेड विजेंद्र तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से संयुक्त कार्यक्रम में सहयोग एवं समर्थन की घोषणा की।

बैठक के पश्चात इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार एवं नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित समाजवादी पार्टी, माकपा, भाकपा एवं भाकपा (माले) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संयुक्त प्रेस वार्ता में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा किसी एक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी लोकतांत्रिक शक्तियों और जागरूक नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने मताधिकार, नागरिक अधिकारों, संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

राकेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा से जुड़ी हुई है। आज आवश्यकता है कि सभी लोकतांत्रिक एवं समान विचारधारा वाले दल जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 6 अक्टूबर को होने वाला पैदल मार्च इसी सामूहिक प्रयास का हिस्सा है।

धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों, स्वतंत्र अभिव्यक्ति और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती से जुड़ा हुआ है। सभी समान विचारधारा वाले दलों के बीच समन्वय के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 6 अक्टूबर के पैदल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने 6 अक्टूबर के पैदल मार्च को लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का सामूहिक प्रयास बताया।

संयुक्त प्रेस वार्ता में सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों ने 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित पैदल मार्च में सभी लोकतांत्रिक एवं समान विचारधारा वाले संगठनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, राय सिंह दिकोला, आर.एन. वर्मा, अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी, दुष्यंत देवांगन, विजेंद्र भारद्वाज, कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देवी श्री साहू, मनीष बघेल, प्रो. एकता, सुशील भारद्वाज, अभिषेक जांगड़े, राजकुमार पाली, देव सिन्हा, अजय जैन, एजाज गोल्डी, अशोक मेहरा, नंदकिशोर शर्मा, सुनीत घोष, भीमसेन, अमोल जैन, विजेंद्र पटेल, अनूप पाटिल, चिराग शर्मा, परमजीत सिंह भोई, लखन साहू, संजय बत्रा, पोषण साहू, तिलक राजपूत, जगमोहन ढीमर, शशिकांत कसार, यशवंत दिल्लीवार, शत्रुघ्न चक्रधारी, जय कुमार साहू, अभिनव बघेल, ईश्वर साहू, रवि कोसरिया, चैतन्य बंछोर, दीपक सिन्हा, बृजलाल पटेल, मोहित वाल्दे, ऋषि साहू सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *