पाटन| भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज घुघुवा, करसा एवं गभरा ग्रामों में आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि सभापति प्रणव शर्मा एवं अन्य के द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों की स्वागत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी सुपरवाइजर श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती दुलारी वर्मा के द्वारा पुष्प गुच्छ, गमला व श्रीफल भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में नौनिहालों द्वारा फैंसी ड्रेस, मेंहदी आदि की प्रस्तुति की गई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण आहार की प्रदर्शनी लगाई गई, गर्भवति माता को गोद भराई कार्यक्रम के माध्यम से पोषण आहार प्रदान किया गया, गभरा में नवजात शिशु गौरव डहरिया का अन्नप्राशन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं ने शासन की योजना महतारी वंदन, मातृ वंदन से प्राप्त होने वाले आर्थिक सहयोग के लिए शासन का आभार व्यक्त किया। अतिथियों द्वारा सराहनीय प्रयास करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच शैलेन्द्री साहू, करसा उपसरपंच कार्तिक साहू, करगा गभरा सरपंच कमलेश ठाकुर, समस्त पंचगण, महिला मोर्चा पदाधिकारी पूनम पांडेय, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधिका देवांगन, कौशल्या साहू, अनीता साहू, शकुन साहू, सावित्री साहू, लुकेश्वरी, भुनेश्वरी, गर्भवती माता, स्वस्थ मां, ग्रामवासियों आदि की उपस्थिति रही।
