पाटन। ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन एवं सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से गुरुवार को यूनिसेफ की टीम ने ग्राम पतोरा का दौरा किया। टीम में यूनिसेफ से राज यामगार, संदीप कुमार एवं विनय कुर्रे तथा आईआईएम इंदौर से रतन मंडल एवं अनुज पाठक शामिल रहे।
टीम द्वारा ग्राम पतोरा के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, एफएसटीपी (FSTP), प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट सहित ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक जानकारी एवं आंकड़े एकत्र कर डाटा तैयार किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की कचरा प्रबंधन व्यवस्था, स्वच्छता गतिविधियों तथा कचरे के निपटान से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, सचिव नरेश महतो, डीलेश्वरी साहू, हेमचंद ठाकुर, मनोज साहू, कामिन बाई, सरस्वती साहू, दीपक साहू, चैत्रसेन कलिहारी, चुम्मन साहू, दीप्ति श्रीवास, गोरेलाल, कमलेश्वरी साहू, नेम बाई बंदे, रूपेश कोसरे, दिलेश्वरी टंडन, महेश्वरी, एकता, मुकेश, क्षमा कुर्रे, जितेंद्र देवांगन, शालिनी देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे।
