गांधीजी,शास्त्रीजी के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक…अशोक साहू

ग्राम भंसूली में मनाई गई गांधी जयंती

पाटन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम भनसूली (के) स्थित शासकीय हाईस्कूल परिसर में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाल समाज रामलीला मंडली के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और जयकारों के साथ दोनों महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू शामिल हुए। उनके साथ सरपंच भगवती मुकेश साहू, उपसरपंच पद्मभूषण साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष नेतराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य गैंदलाल डहरिया, ग्रामीण अध्यक्ष हुलेश साहू, रामनारायण मंडल एवं पूर्व सरपंच नीलमणी हिरवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अशोक साहू ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधीजी के ब्रह्मास्त्र सत्य, अहिंसा, दया, प्रेम और करुणा थे। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है। उनके विचारों को आत्मसात करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में रामचरण साहू, कल्याण साहू, हेमलाल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, भुवन यादव, खोरबाहरा निर्मल, चंद्रकांत साहू, नंदकुमार साहू, उमाशंकर साहू, कामता साहू, दिलीप सेन, शिक्षक धर्मेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, कृष्ण कुमार तिवारी सहित शाला परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *