कुलपति डा लवली शर्मा के कक्ष में कर्मचारियों ने दी भावभीनी बिदाई
रायपुर,, राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय वि वि के सामान्य प्रशासन विभाग से सेवानिवृत हुएविभाष मालवीय को कुलपति के कक्ष में सभी विभाग के कर्मचारी के उपस्थिति में विदाई दी गई सभी उपस्थित कर्मचारियों ने उनके द्वारा शासकीय सेवा के दौरान किए कार्य को याद कर उनकी सराहना की श्री मालवीय वि वि के कई विभागों में कार्य किये आपने कार्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वाह किया l ,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ,, के अध्यक्ष के रूप में रायपुर से प्रदीप मिश्र संघ के पूर्व सचिव तीर्थ राम यादव के साथ ही संघ के सक्रिय सदस्य अलख राम साहू बिदाई समारोह में शामिल हुए l

गरिमामयी सेवानिवृति सम्मान समारोह में खैरागढ़ वि वि के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों में सुरेश दुबे संगतकार, विवेक देशमुख संगतकार , प्रखर शरण सिंह अध्यक्ष गैर शिक्षक कर्मचारी संघ , श्री राजू कश्यप अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण संघ , चन्द्र प्रकाश गायकवाड़ कार्यालय अधीक्षक , नवीन महोबे सहा ग्रेड 3 , दीपक जतेरे सहा ग्रेड 3 , मुकेश यादव सहा ग्रेड 3 श्री ओम हिरवानी स्टेनो आदि उपस्थित थे बिदाई समारोह के हाल में उपस्थित सदस्यों ने सेवानिवृत होने वाले मालवीय को उनके नये पारी की शुरुवात शानदार रूप से, करने की अपील की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया
श्री मालवीय को अध्यक्ष ने माला पहना कर बुके, शाल ,श्रीफल खैरागढ़ वि वि की कुलपति डा लवली शर्मा के हाथों से दिलवा कर मालवीय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना सभी उपस्थित कर्मचारियों ने ईश्वर से किये l
