पाटन – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 3 में स्थित ओग्गर तालाब में स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई किया गया व स्वच्छ पाटन सुंदर पाटन के प्रति संदेश दिया नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया व श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आयोजन किया जाएगा व मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, तालाबों एवं अन्य जगहों में साफ – सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा व इस अभियान में सभी नगरवासियों से सहभागिता देने की अपील की है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,सभापति केवल देवांगन,सभापति देवेंद्र ठाकुर,सभापति जितेन्द्र निर्मलकर,सभापति नेहा वर्मा,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,पार्षद संगीता धुरंधर,एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी,एल्डरमैन गंगा प्रसाद देवांगन,एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा,बाबा वर्मा,सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,केशव बंछोर,मिलन देवांगन,अवधेश ठाकुर,घनश्याम सोनी,विजयकांत बंछोर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
