पाटन में गूंजा ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों की भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न*

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा— युवा पीढ़ी ही गढ़ेगी नए भारत का भविष्यजिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने स्वच्छता व सेवा के मूल्यों को जीवन में उतारने का दिया संदेश57 संकुलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कला व वाणी से बिखेरी प्रतिभा

पाटन )। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पाटन विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की विकासखंड स्तरीय भव्य भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पाटन क्षेत्र के सभी 57 संकुल केंद्रों से चयनित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को पूरा करने की वास्तविक शक्ति हमारे विद्यालयों में पढ़ रही इस युवा पीढ़ी के पास है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्र निर्माण, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता जगाने का एक जन-आंदोलन है। उन्होंने बच्चों द्वारा भाषण में प्रस्तुत विचारों और तर्कों की सराहना करते हुए कहा कि जब गांव-संकुल का बच्चा इतने आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय विषयों पर बोलता है, तो भारत का उज्ज्वल भविष्य साफ नजर आता है।

सांसद ने मंच पर आकर भाषण बोलने वाले दोनों बालिका की तारीफ करते कहा कि बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखे, उनके ओजस्वी शब्दों ने हम सभी को प्रेरित किया है। बच्चों, यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ हमें याद दिलाता है कि देश के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है। ‘सेवा’ केवल एक शब्द नहीं है, यह एक मूल्य है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि एवंप्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण को विकसित भारत के साथ जोड़ा है।उन्होंने आगे कहा कि “प्रतियोगिताओं में जीत या हार मायने नहीं रखती, बल्कि आपका प्रयास और आपकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आपकी हर एक पेंटिंग और आपका हर एक शब्द इस बात का प्रमाण है कि आपके भीतर एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक धड़क रहा है।संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

समारोह के प्रारंभ में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) पाटन प्रदीप कुमार महिलांगे ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए ब्लॉक स्तर पर आयोजित रचनात्मक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया है और शालावार चयनित विद्यार्थियों को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने के लिए बधाई दी । साथ ही सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के हस्ताक्षरयुक्त सम्मान पत्र (प्रशस्ति पत्र) एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया:इस प्रतियोगिता से चयनित 20 बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता के और पांच बच्चे भाषण प्रतियोगिता के जिला स्तरीय में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।इस इस तरह से कुल प्राथमिक ,माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल के कुल 40 प्रतिभागी चित्रकला प्रदर्शनी में और 10 प्रतिभागी भाषण प्रतियोगिता में विकासखंड पाटन का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3 अक्टूबर को सेजस जे आर डी स्कूल दुर्ग प्रतिनिधित्व करेंगे करेंगे

समारोह में सांसद विजय बघेल के साथ जितेंद्र वर्मा ( प्रदेश मंत्री) निक्की भाले (अध्यक्ष नगर पंचायत), श्रीमती कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत), कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत) श्रीमती निशा सोनी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत), हर्षा लोकमणी चंद्राकर जिला (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा) नीलम चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य)मिलन देवांगन (अध्यक्ष SMDC सेजेस), श्रीमती रानी वर्मा (मंडल अध्यक्ष), केवल देवांगन (सभापति नगर पंचायत), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि), कुणाल वर्मा ,केशव बंछोर, लोकमणी चंद्राकर , प्रकाश बिजौरा,राजू रूपेंद्र साहू , दयाराम सोनकरउपस्थित थे ।

साथ ही कार्यक्रम का आयोजक के रूप में प्रदीप महिलांगे (ABEO) औरगुनेश्वर प्रसाद वर्मा (BRC पाटन), मंचासीन रहे। इसके साथ ही विकासखंड के प्राचार्यगण, समस्त संकुल समन्वयक (CAC), शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में ब्लॉक समन्वयक (BRC) गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने अतिथियों के साथ साथ प्रतियोगिता के निर्णायकों , बच्चों को लेकर आए शिक्षकों और सभी संकुल समन्वयको का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन शिक्षक खिलेश वर्मा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *