अतरमरा वा दीवना के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन,,,,

खबर,,,,, हेमंत कुमार तिवारी✍️✍️✍️

पाण्डुका/ समीप ग्राम अतरमरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आगन मिलो कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई किया गया।साथ ही ग्राम के चारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्री फल देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को बिस्कुट मिठाई केला फल आदि वितरित करके न्योता भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिवांगी चतुर्वेदी जिला पंचायत वन सभापति गरियाबंद के द्वारा नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं विष्णु देव सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर दुलारी साहू जनपद सदस्य द्वारा बच्चों एवं माता के पोषण से संबंधित सभी जानकारी को साझा किया गया। इस अवसर पर गांव की सरपंच केजा बाई सोम, उपसरपंच येश कुमार सिन्हा, वार्ड पंच प्रीतिलता सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होमेश्वरी निषाद, पूनम यादव,हुलसी सिन्हा,केसर ध्रुव, सहायिका मालती भारती,रेवती सिन्हा, आशो यादव,नोरी अम्मा ध्रुव। एवं भाजपा नेत्री हेमलता साहू रामकुमार यादव वा ग्राम की महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति रहे ।

इसी तरह ग्राम पंचायत तोरेगा के आश्रित ग्राम दीवना में भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम आंगनबाड़ी क्रमांक एक एवं दो में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्वास्थ्य प्रारंभिक शिक्षा और राशन की जनकल्याणकारी योजना के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच भूपेंद्र ध्रुव,टीकम सिन्हा शक्ति केंद्र संयोजक ,जगत सिन्हा ,योगेश साहू , कृष्णा धूव ,भगवती साहू वा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *