पाटन। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पंचायत में ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत पाटन कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह शिविर 3 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय भवन में आयोजित होगा।जिला कलेक्टर के 20 सितंबर 2026 के आदेश के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत पाटन में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर के संचालन के लिए उप अभियंता प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी तथा राजस्व उप निरीक्षक संतराम यादव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।आदेश के अनुसार आधार ऑपरेटर श्री अशोक साहू को आधार कार्ड एवं जन्म-मृत्यु से संबंधित प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएलटीसी कनिफ चंद्राकर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें लेंगे। वहीं एपीएम श्री प्रवीण कुमार कुम्हकार को पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित आवेदन एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी प्रकार नगर पंचायत कर्मचारी नेमीचंद देवांगन राशन कार्ड से संबंधित आवेदन एवं शिकायत तथा नगर पंचायत कर्मचारी सोमनाथ चंद्राकर पेंशन से संबंधित आवेदन एवं शिकायत प्राप्त करेंगे।नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित शासकीय योजनाओं से जुड़े आवेदन, समस्या अथवा शिकायत लेकर निर्धारित तिथि और समय पर सेवा सेतु अभियान में पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग के समक्ष रखा जा सके।
