अरसनारा परिक्षेत्रीय के सामाजिक पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट, परिक्षेत्रीय भवन के लिए राशि स्वीकृति की मांग


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के पदाधिकारियों ने परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई-3 स्थित निवास पर सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने अरसनारा परिक्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं समाजहित के कार्यों के लिए परिक्षेत्रीय भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने का निवेदन पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर भूपेश बघेल ने समाज की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, उपाध्यक्ष संतोष साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सचिव गोपेश साहू, तहसील प्रतिनिधि सालिक साहू, प्रचार सचिव रवि साहू, महिला उपाध्यक्ष ललिता साहू, संगठन सचिव दामिनी साहू एवं सहसचिव सरिता साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *