खबर ,,,,,हेमंत कुमार तिवारी
पाण्डुका/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कुकदा क्रमांक 1, 2 एवं 3 में स्वागत मिलन उत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें माताओं को गर्भावस्था में खान-पान, धात्री और खान-पान की जानकारी, हरी सब्जियों के महत्व व गुण जिसमें आयरन, विटामिन, मिनरल और पोषण युक्त मूंग चना का अंकुरण, रेडी टू ईट व्यंजन बनाने व खाने की सलाह दी गई।और इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुकदा के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सहायिका, सुपरवाइजर, मितानिन व बड़ी संख्या में हितग्राही माताओं की उपस्थिति रही,साथ ही शक्ति केंद्र सहसंयोजक लोमश राम ध्रुव,मुख्य अतिथि यशपाल ध्रुव , सचिव फगुवा राम ध्रुव ,पूर्व सरपंच धनश्याम ध्रुव,महिला समूह से कृष्णा बाई ध्रुव ,सदस्य ऊषा बाई ध्रुव,ग्राम पंचायत सरपंच तुलसी ध्रुव उपसरपंच, अमरीका बाई ध्रुव,सुपरवाईजर पटेल मेडम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया ध्रुव , सुशीला शिल्पकार, पूर्णिमा ध्रुव सहित आंगनबाड़ी सहायिका वा ग्राम की महिलाएं मौजूद रहे।
