बाढ़ आपदा के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे विधायक रोहित साहू,,,,,,,

कोपरा, तर्रा और कुरूसकेरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा

खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️✍️✍️

राजिम / विगत दिनों क्षेत्र में हुई लगातार मूसलाधार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न बाढ़ और उससे हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू सीधे ग्राउंड जीरो पर उतरे। विधायक ने अपने सघन दौरे के तहत बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए कोपरा, तर्रा और कुरूसकेरा गांवों का दौरा किया और वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। दौरे के दौरान विधायक रोहित साहू के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विधायक ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जलभराव और बाढ़ से प्रभावित किसी भी नागरिक को राहत पहुंचाने में कोई ढिलाई न बरती जाए। प्रशासनिक टीम ने भी गांवों में पहुंचकर नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर विधायक रोहित साहू ने सीधे ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पानी से घिरे घरों, डूबी हुई फसलों और रास्तों पर हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

विधायक ने संकट की इस घड़ी में ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं और जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उनका त्वरित सर्वे कर जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे पूरी तरह सतर्कता बरतें।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कोपरा गोपी ध्रुव, महामंत्री हेमंत वर्मा नगर पंचायत कोपरा के पार्षद प्रणय साहू, एल्डरमैन झामन साहू, दिलीप वर्मा, झाड़ू तारक, अजय साहू, दिनेश साहू, पूर्व अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महडिक, पुरेंद्र साहू, ग्राम पंचायत तर्रा के सरपंच प्रतिनिधि तुकेश साहू, कुरूसकेरा सरपंच कमल क्रांति राव, ग्वाल तारक, नोखे साहू ,नेपाल साहू, चेमन साहू, रिपु निर्मलकर, तेजराम पटेल ,पीयूष साहू, चम्मपु पटेल, बाली पटेल, गिरधारी तारक, विनोद पटेल, शेखर पटेल, लक्षमन पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *