पाटन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता संपन्न

सांसद विजय बघेल ने बच्चों के चित्रों में देखी ‘विकसित भारत’ की झलक

पाटन ,,विकासखंड मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) प्रांगण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना, भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुई।

स्वागत एवं प्रस्तावना उद्बोधन:*समारोह के प्रारंभ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पाटन डालेंद्र कुमार देवांगन ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और ब्लॉक स्तर पर आयोजित रचनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। और साथ ही शालावार चयनित विद्यार्थियों को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने के लिए बधाई दी ।*प्रतिभाओं को मिला मंच:*जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “बच्चों के भीतर असीम प्रतिभाएं छुपी होती हैं, ‘सेवा संकल्प अभियान’ ने उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का सशक्त मंच दिया है।” नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निक्की भाले ने कहा कि “इस अभियान से बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा का भाव और आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि जब बच्चे चित्रकला करते हैं तो उनके अंदर की रचनात्मकता ड्राइंग शीट में झलकती है*मोदी जी के 25 वर्षों का सेवा कालखंड विकसित भारत की मजबूत नींव: सांसद विजय बघेल*मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनसेवा की शुरुआत की थी। 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन अद्भुत, पारदर्शी और अविस्मरणीय है। उनके नेतृत्व में आज ‘विकसित भारत’ के निर्माण की सतत प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।”अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “अखंड भारत से अलग हुए पड़ोसी देशों—पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में आज अशांति, अव्यवस्था और आपसी कलह मची है। इसके विपरीत 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह अडिग, सुरक्षित और समर्थ खड़ा है।”बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी की सराहना करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि “नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगों के माध्यम से जो चित्र बनाए हैं, उनमें विकसित भारत का सपना जीवंत रूप से झलकता है।” *सांसद का दिखा आत्मीय अंदाज़:*व्यस्त कार्यक्रमों के कारण विलंब से पहुँचने पर सांसद श्री बघेल ने आत्मीयता से क्षमा प्रकट की और बच्चों से सहज छत्तीसगढ़ी में संवाद करते हुए पूछा— “लईका मन ला भूख लगे होही, पहिली ओमन ला भोजन करवा दो। खाना खाए हो कि नहीं?” बच्चों के उत्साहपूर्वक ‘हाँ’ कहने पर उन्होंने संतोष जताया तथा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए छात्र*प्रतियोगिता के समापन पर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के हस्ताक्षरयुक्त सम्मान पत्र (प्रशस्ति पत्र) एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया:इस प्रतियोगिता से चयनित 20 बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता के और पांच बच्चे भाषण प्रतियोगिता के जिला स्तरीय में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।*अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:*समारोह में माननीय सांसद श्री विजय बघेल के साथ सर्वश्री निक्की भाले (अध्यक्ष नगर पंचायत), श्रीमती कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत), प्रणव शर्मा (सभापति जनपद), श्रीमती निशा सोनी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत), देवेंद्र ठाकुर (पार्षद वार्ड 15), श्रीमती नेहा बाबा वर्मा (पार्षद वार्ड 4), बाबा वर्मा, मिलन देवांगन (अध्यक्ष SMDC सेजेस), श्रीमती रानी वर्मा (मंडल अध्यक्ष), खेमलाल साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), केवल देवांगन (सभापति नगर पंचायत), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि), ज्ञानसिंह राजपूत (उप संचालक दुर्ग), डालेंद्र कुमार देवांगन (BEO पाटन), गुनेश्वर प्रसाद वर्मा (BRC पाटन), श्रीमती स्टेंसी जॉन्सन (प्राचार्य सेजेस) मंचासीन रहे। इसके साथ ही विकासखंड के प्राचार्यगण, समस्त संकुल समन्वयक (CAC), शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में ब्लॉक समन्वयक (BRC) श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने आदरणीय अतिथियों के साथ साथ प्रतियोगिता के निर्णायकों , बच्चों को लेकर आए शिक्षकों और सभी संकुल समन्वयको का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन शिक्षक मोहित शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *