पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केसरा,बोरेन्दा में बाढ़ पीड़ितों एवं किसानों से मिलकर की चर्चा एवं जाना हाल

पाटन।पाटन विधानसभा के ग्राम केसरा बोरेंदा सहित खारुन नदी तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं कई पीड़ित के आँखों में आंसू देखकर भावविभोर हो गए।उन्होंने आपात काल की स्थिति से हम आपके साथ है,भरोसा दिलाया।
सभी ग्रामों के किसानों ने मुलाकात कर भारी बारिश से हरुना धान की फसल क्षति की व्यथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनाई।साथ की पीड़ित परिवारों की आग्रह पर घरों में पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासन प्रशासन से पाटन विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पीड़ित परिवार एवं किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,देवेंद्र चन्द्रवंशी जिप सदस्य,जनपद सदस्य दिनेश साहू,जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,डा ईश्वर निषाद सरपंच,सोहन जोशी,सालिक साहू,परमानंद साहू,सुनीता यादव,मन्नू साहू,मनोज यदु,हेमलाल सोनकर,सनत यादव,कामेश कश्यप,धनेश्वर साहू,डा नोहर साहू,सागर सिन्हा,तेजराम सिन्हा,बसंत सिन्हा,इंद्रेश्वर सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *