- 105 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
पाटन। सेवा संकल्प अभियान सत्र 2026-27 के अंतर्गत विकासखंड पाटन के सेजस जामगांव-आर में चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे एवं सविता देशलहरे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 105 विद्यार्थियों ने भाग लेकर चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 80 शिक्षक एवं 16 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला भरर, संकुल केंद्र भरर की कक्षा आठवीं की छात्रा गुंजन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रदर्शनी में छह विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें सेजल चंद्राकर (सेजस जामगांव-आर), डोमिन यादव (प्राथमिक शाला डिघारी), गेमेश्वरी (सेजस जामगांव-आर), आसिन मारकंडे (विजन पब्लिक स्कूल जामगांव-आर), अनन्या चंद्राकर (पूर्व माध्यमिक शाला भरर) एवं ज्ञानेश साहू (पूर्व माध्यमिक शाला बटरेल) शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष जामगांव-आर रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामकुमार चंद्राकर, जनपद सदस्य पाटन, नरेश केला, अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर, मनीष जैन, सांसद प्रतिनिधि, पूर्णेन्द्र सिन्हा, महामंत्री भाजपा मंडल जामगांव-आर, शैलेंद्री मंडावी एवं अरुण चंद्राकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति भरर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेजस जामगांव-आर की प्राचार्य कविता साहू एवं संकुल समन्वयक सुरेश महिपाल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
