खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
पाण्डुका/सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुटेना क्रमांक 1 2 एवं 4 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन उत्सव के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

उन्होंने जीवन के प्रथम 1000 दिवस, “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा”, 5 फूड ग्रुप, स्वास्थ्य एवं पोषण, संतुलित आहार तथा बच्चों के समग्र विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे के जीवन के प्रथम 1000 दिवस उसके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की नींव रखते हैं, इसलिए इस अवधि में उचित पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच महोदया, पंचगण, भाजपा महिला मोर्चा एवं मंडल के महिला पदाधिकारी, हितग्राही, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण गतिविधियों की सराहना की।आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों, समुदाय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच सहभागिता को मजबूत करने तथा स्वस्थ, सुपोषित एवं जागरूक परिवार की दिशा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
