खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,
पाण्डुका/ शुक्रवार को समय 11 बजे से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा संस्थान की योजनानुसार पुरे भारत देश में वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नमामि भारतम का संपूर्ण वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्य क्रम संपन्न हुआ।

जिसमें आमंत्रित अतिथि के रूप मे ग्राम पंचायत पोड़ से कुलेश्वर साहू उपसरपंच, ग्राम विकास समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार साहू , सहसचिव तुलाराम साहू, विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष यादराम साहू , सचिव नेतराम साहू , संयोजक घासी राम साहू, विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी सिंह ध्रुव, आचार्य केदारनारायण , गिरधर सोनवानी, मिथलेश दाऊ,भीषम साहू,देवचरण ,लकेशवर पटेल, आचार्या हिरमोतिन,केकती, माधुरी,डोमेशवरी सुश्री भेमेशवरी, प्रियंका साहू।सहित छात्र छात्राओं आचार्यों,

समिति के सदस्यों कुल 163 लोगो की उपस्थिति में कार्य क्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्य क्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का प्रधानाचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन व आभार प्रदर्शन किया गया।
