पाटन में बारिश का कहर, खारून नदी-नाले उफान पर

  • बाढ़ के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उत्तम ध्रुव एवं तहसीलदार मनोज गुप्ता ने नदी किनारे गांवों का किया दौरा

पाटन। पाटन अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं बस्तर संभाग में भारी बारिश के चलते कई बांधों के गेट खोले जाने के बाद निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बारिश और संभावित बाढ़ के बीच पाटन में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

एसडीएम उत्तम ध्रुव एवं तहसीलदार मनोज गुप्ता ने नदी किनारे बसे गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने तथा अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की हिदायत दी जा रही है।

भोथली में SDRF की टीम मैदान में

बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए SDRF की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। भोथली क्षेत्र में SDRF जवानों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

प्रशासन की नजर नदी के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति पर बनी हुई है। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों से प्रशासन की अपील है कि वे नदी, नाले और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मेडिकल स्टाफ तैयार

लगातार बारिश के बिगड़ते हालात को देखते हुए मेडिकल की टीम ने पूरी तैयारी, डाक्टरों के साथ मेडिकल की टीम एंबुलेंस सहित पूरा स्वास्थ्य अमला मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *