देवादा के सभी 10 गणेश पंडालों में पहुंचीं सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा, पूजा-अर्चना कर मांगी ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि


पाटन। ग्राम देवादा में गणेश उत्सव के अवसर पर गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित सभी 10 गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।
सरपंच ने प्रत्येक गणेश पंडाल में पहुंचकर सहयोग राशि प्रदान की तथा भगवान श्री गणेश को प्रसाद का चढ़ावा अर्पित किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्राम देवादा के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।
इस दौरान विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सरपंच का स्वागत किया। गांव के सभी गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *