रानीतराई। पाटन विकासखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र असोगा क्रमांक-2 में ‘सेवा संकल्प अभियान–आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रश्मि वर्मा के बच्चों को नेवता भोज कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य रश्मि वर्मा, सरपंच जानकी चोपड़िया तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी छाया वर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता तथा बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन, गोदभराई और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सेवा, पोषण एवं बाल विकास को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर परिवारों को विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में निर्मल जैन, अशोक शर्मा, सरस्वती साहू, सियाराम तारक, उपसरपंच तालेश्वर साहू, पुरुषोत्तम धनकर, गुमान साहू, द्रोपती साहू, सुपरवाइजर कंचन माहेश्वरी, राधा देवांगन, पुष्पा कोसरे, त्रिवेणी सिन्हा, भानमती, निर्मला साहू, अनीता, उर्वशी वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
असोगा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
